कानपुर में सिपाही से भिड़ा युवक,वर्दी फाड़ी:मां से पैसे मांग रहा था, मना करने पर पीटा, पुलिस के समझाने पर तमाचे मारे

कानपुर के गोविंद नगर इलाके में नशे में धुत एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। उसने पहले तो मां की बेरहमी से पिटाई की। सूचना मिलने पर जब पीआरवी की पुलिस पहुंची और पिटाई करने से मना किया तो सिपाही से भिड़ गया। उसकी वर्दी फाड़ दी। मामला बढ़ता देख गोविंद नगर थाने की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। उसने सिपाही को बचाया। उसके बाद सिपाही की तहरीर पर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार शांति भंग में चालान कर दिया। पीआरवी को कंट्रोल रूम में फोन पर मिली थी महिला की पिटाई की सूचना सिपाही मनीष तिवारी के अनुसार- वह पीआरवी में तैनात हैं। गुरुवार रात पीआरवी 0710 में हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और सिपाही राजेश कुमार के साथ घूम रहे थे। राजेश कुमार गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। तभी रात करीब सवा दस बजे गुजैनी एच ब्लॉक के रहने वाले अभिषेक कुमार ने कंट्रोल रूम में फोन किया। उसने सूचना दी कि गौरव शर्मा नाम का एक युवक नशे में मां के साथ मारपीट कर रहा है। सिपाही के मना करने पर कई तमाचे मारे, वर्दी फाड़ी जिसके बाद हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और सिपाही राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा तो गौरव अपनी मां को पीट रहा था।महिला की चिल्लाने की आवाज सुन हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह बचाने को दौड़े। इस पर गौरव को गुस्सा आ गया। उसने राजेंद्र को पकड़ कर उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। सिपाही ने जब बचाव किया तो उसे कई तमाचे जड़ दिए। साथ ही जैकेट और वर्दी भी फाड़ दी। शोरगुल सुनकर आरोपी का भाई भी घटना स्थल पर पहुंच गया। उसने बीच बचाव की कोशिश की। जिसके बाद गौरव उससे भी भिड़ गया। उसके साथ मारपीट की। उसके बाद उसे धमकाते हुए कहा कि मैं तुम्हें कचहरी में देख लूंगा। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। शराब के लिए रुपए मांगने पर हुआ था झगड़ा लोगों ने फौरन इसकी सूचना गोविंदनगर थाने में दी। जिसके बाद रतनलालनगर पुलिस चौकी और गोविंदनगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। उसके बाद गौरव को पकड़ कर थाने ले आई। पूछताछ करने पर गौरव ने पुलिस को बताया कि वह कोई काम नहीं करता है। वह शराब पीने का आदी है। उसके पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। वह अपनी मां से शराब पीने के लिए रुपए मांग रहा था। मां ने मना किया इसलिए उसके साथ मारपीट की। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… 10 साल की लव स्टोरी का सफारी से कुचलकर…The End:ननिहाल में हुई थी मुलाकात; लखनऊ में लिव-इन पार्टनर को रौंदने के बाद भाई को बताने रायबरेली गया 10 साल पहले कॉलेज आने जाने के दौरान गीता की गिरजा शंकर से मुलाकात हुई थी। गिरिजा की छवि खराब होने के चलते उससे कोई बात नहीं करता था। बहन को भी मना करते थे। लेकिन गीता कहती थी दूसरों से क्या लेना देना, मुझसे सही से बात करता है। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *