कानपुर में 24 घंटे में ठंड से 4 की मौत:कहीं अपार्टमेंट में मिला केयरटेकर का शव, तो कहीं अंगीठी की आग से झुलसी वृद्धा

कानपुर में ठंड के प्रकोप से बीते 24 घंटे में चार जिंदगियां लील ली। कोहना में एक फ्लैट के अंदर केयरटेकर का शव मिला। पनकी में एक वृद्ध की जान चली गई। नवाबगंज क्षेत्र में तीस वर्षीय युवक ने भी ठंड के प्रकोप में अपनी जान गवां दी।अर्मापुर में एक वृद्धा अंगीठी तापते समय आग की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई। सभी मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस के मुताबिक मृतकों के साथ कोई अपराधिक घटना नहीं हुई है। रामादेवी अन्ना चौराहा निवासी संतोष (62) कोहना स्थित मुरली मनोहर अपार्टमेंट की सांतवीं मंजिल पर दिवाकर शर्मा के फ्लैट के केयरटेकर थे। उनके बेटों ने जानकारी दी कि पिता ने 20 नवम्बर से दिवाकर के अपार्टमेंट में केयरटेकर का काम सम्भाला था। वो वहीं रहते थे। सोमवार सुबह इलाके के लोगों ने दिवाकर को सूचना दी कि संतोष गेट नहीं खोल रहे इसपर वो मौके पर पहुंचे। गेट अंदर से बंद था। पुलिस को जानकारी देकर गेट तुड़वाया गया। तो वहां पर संतोष का शव अकड़ा पड़ा था। इंस्पेक्टर चकेरी अशोक दुबे के मुताबिक घर में कोई अपराध के सबूत नहीं मिले हैं। पनकी थानाक्षेत्र में किराए पर रहने वाला जिला उन्नाव के असोहा निवासी ई-रिक्शा चालक राजेंद्र श्रीवास्तव (65) की रविवार देर शाम एलएमएल चौराहे पर सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैलट अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। नवाबगंज थानाक्षेत्र के ज्योरा निवासी अजय कश्यप (30) की सोमवार दोपहर सरयू नारायण बाल विद्यालय के पास हालत बिगड़ गई। वह सड़क पर चलते-चलते अचेत हो गए। जब तक परिजन अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार अर्मापुर थानाक्षेत्र में सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली लीलावती (65) रविवार रात अंगीठी ताप रही थी। इस दौरान घर पर पति कन्हैया, बेटा संतोष और नाती राहुल मौजूद थे। उन लोगों ने बताया कि सर्दी ज्यादा होने के कारण वह आग ताप रही थी, इसी दौरान शॉल अंगीठी में छू गया। जिससे वह धू-धूकर जलने लगी। वह लोग जब तक आग बुझाते वह जल गई थी। आनन-फानन उन्हें उर्सला ले जाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *