कानपुर मेयर ने सिर झुकाकर CM का स्वागत किया:विधायकों ने लिया आशीर्वाद, कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति

कानपुर में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए रविवार सुबह से ही VVIP के आने का सिलसिला जारी है। CSA यूनिवर्सिटी के हेलिपैड में CM योगी का हेलीकॉप्टर उतरा। स्वागत में खड़ी मेयर प्रमिला पांडेय ने सिर झुकाकर CM का अभिनंदन किया। इसके अलावा साथ में खड़े विधायकों ने पैर छूकर CM से आशीर्वाद लिया। CM के साथ में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी रहे। 3 तस्वीरें देखिए- पूर्व राष्ट्रपति ने मौनी अमावस्या की दी बधाई
इनके अलावा CSA परिसर में बने दूसरे हेलीपैड में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हेलिकॉप्टर उतरा। भाजपा के नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया। अपने शहर में उतरते ही सभी से हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने शहरवासियों को नए साल और मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद CM योगी और पूर्व राष्ट्रपति बिठूर स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। इनके अलावा MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत 10 से ज्यादा VVIP भी शहर पहुंचे हैं। राज्यपाल CSA में लेंगी समीक्षा बैठक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी कानपुर आई हैं। वह CSA में समीक्षा बैठक करेंगी। समीक्षा बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव सुधीर एम. बोबडे भी रहेंगे। समीक्षा बैठक को लेकर CSA में तैयारियां तेज हैं। माना जा रहा है कि समीक्षा बैठक में कुछ ज्वलंत मुद्दों पर बात हो सकती है। बैठक को लेकर CSA के अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *