कानपुर यूनिवर्सिटी में एमपी अमरकंटक के नेशनल ट्रायबल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बैठे-बैठे गिर गए। उनकी हालत बिगड़ते देख एम्बुलेंस से साथी प्रोफेसर और स्टाफ कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी दी गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस में आए थे एमपी से प्रोफेसर
ACP कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के प्रोफेसर डॉ. विष्णु नारायण मिश्रा मंगलवार को “नवाचारी एआई समाधान” विषय पर चल रहे दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आए थे। कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे प्रोफेसर मिश्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पसीना आने के बाद गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। सीएसजेएमयू के डॉक्टरों की टीम ने उन्हें तुरंत सीपीआर दिया। तत्काल उन्हें एम्बुलेंस से कानपुर के कार्डियोलाजी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर भेजा गया। 2007 में आईआईटी रुढ़की से गणित में पीएचडी की थी
डॉ. विष्णु नारायण मिश्रा इंदिरा गांधी नेशनल ट्रायबल यूनिवर्सिटी में गणित विषय के एसोसिएट प्रोफेसर थे। उन्होंने 2007 में आईआईटी रुढ़की से गणित में पीएचडी की थी। डॉ. विष्णु गणित के जाने-माने प्रोफेसर होने के साथ ही उन्होंने अपने विषय में कई किताबें लिखी हैं। उनके निधन से सिर्फ इंदिरा गांधी ट्रायबल यूनिवर्सिटी ही नहीं देश के नामी प्रोफेसर को खो दिया है। कानपुर यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. विनय पाठक ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा यूनिवर्सिटी परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है। यूनिवर्सिटी की तरफ से हर संभव मदद परिवार को की जाएगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा एसीपी ने बताया कि प्रोफेसर विष्णु के परिवारीजनों को फोन पर उनके निधन की जानकारी दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। …………. ये खबर भी पढ़ें- योगी और भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई:गंगा पूजन के बाद अक्षयवट का दर्शन किया; अब तक 37 करोड़ ने स्नान किया सीएम योगी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने संगम में डुबकी लगाई है। गंगा पूजन और आरती की। इसके बाद अक्षयवट धाम और लेटे हनुमान में दर्शन-पूजन किया। योगी और भूटान नरेश के साथ लखनऊ से विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से महाकुंभ आए। अरैल घाट से बोट में सवार होकर संगम गए और स्नान किया। इस दौरान भूटान नरेश ने योगी के साथ पक्षियों को दाना खिलाया और फोटो भी खिंचवाई। योगी के दौरे को देखते हुए लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर


