कानिस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 8 दिसम्बर को:सुबह छह बजे से एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी के स्टेडियम में होगा, सुबह पांच बजे तक पहुंचना होगा

कांस्टेबल भर्ती-2025 में बीकानेर जिले में कांस्टेबल सामान्य एवं कांस्टेबल चालक के पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मापतौल परीक्षा स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्टेडियम में 8 दिसंबर को सुबह 6 बजे से आयोजित की जाएगी। ये कागजात लाने होंगे साथ प्रवेश पत्र में दिए गए समस्त निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए 8 दिसंबर को प्रातः 5 बजे निर्धारित परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी विभिन्न दिशा-निर्देशों की पालना करनी होगी। ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र आवेदन करने की दिनांक से पूर्व के वित्तीय वर्ष (अर्थात 2024-25) की आय के आधार पर ऑन लाईन जारी आर्थिक पिछड़ा वर्ग का प्रस्तुत करना अनिवार्य है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 6 मई 2022 के परिपत्र द्वारा निर्धारित शपथ पत्र, अभ्यर्थी को प्रस्तुत करने के आधार पर पूर्व में जारी इनकम एंड एसेट सर्टिफिकेट को अधिकतम 3 वर्ष के लिए वैध माना जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के दिशा-निर्देश 9 सितंबर 2015 के बिन्दू संख्या-4 में के अनुसार एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए जारी जाति प्रमाण पत्र जीवन पर्यन्त होगा, जबकि ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र क्रीमीलेयर में नही होने संबंधी तथ्य तीन वर्ष के विधि सम्मत शपथ पत्र के आधार पर मान्यता दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *