कानूनी मदद और योजनाओं पर मिहिजाम में जागरूकता शिविर

भास्कर न्यूज | पबिया जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा ने रविवार को मिहिजाम थाना परिसर में विधिक जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में पीएलवी अल्ताफ अंसारी और समाजसेवी राजेंद्र शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। लोगों को नालसा और झालसा की योजनाओं की जानकारी दी गई। निःशुल्क विधिक सहायता, सड़क दुर्घटना दावा वाद, हिट एंड रन मुआवजा, महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *