कानोड़िया महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव ‘कस्तूरी-25’ का तीसरा दिन शुक्रवार को समानता के विषय पर केंद्रित रहा। महोत्सव की शुरुआत ‘इक्वलिटी इज द सोल ऑफ लिबर्टी’ विषय पर अंतर महाविद्यालय अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता से हुई। वाद-विवाद में कानोड़िया महिला महाविद्यालय की हर्षिता शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुबोध महिला पीजी महाविद्यालय की श्रेया सिंह द्वितीय और श्री टोडरमल दिगंबर जैन महाविद्यालय के आदित्य जैन तृतीय स्थान पर रहे। डिजाइन मेनिया में सुबोध पीजी कॉलेज की अंशिका शर्मा और सान्निध्य सैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। परवाज-ओपन माइक में प्रतिभागियों ने स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कीं। इसमें राजस्थान यूनिवर्सिटी की अंजली कुमारी विजेता रहीं। खबर-मीडिया हंट में समानता पर आधारित सामाजिक और राजनीतिक विषयों की प्रस्तुति हुई। कानोड़िया स्कूल ऑफ लॉ की खनक कुमावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीट्स-वेस्टर्न ग्रुप डांस में पोद्दार बिजनेस स्कूल की टीम विजयी रही। हेयर-डू प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी और फेस पेंटिंग में पायल ने प्रथम स्थान हासिल किया। फेस पेंटिंग में छात्राओं ने प्रकृति पर आधारित कलाकृतियां बनाईं। दो दिवसीय पुस्तक मेले का भी समापन हुआ। मेले में विभिन्न प्रकाशकों ने पाठ्यक्रम और सहायक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई। महाविद्यालय निदेशक डॉ. रश्मि चतुर्वेदी और प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने प्राध्यापिकाओं और छात्राओं के साथ मेले का अवलोकन किया। कल 8 मार्च को जस्ट ए मिनट (जैम) प्रतियोगिता एवं समापन समारोह के साथ मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां देखें फोटोज


