कान्यकुब्ज महिला मंडल ने मनुर्भव आश्रम में लगाए फलदार पौधे

झारसुगड़ा | शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मनुर्भव आश्रम में पौधरोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आभा मिश्रा ने की। वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में महिला सदस्यों ने आश्रम परिसर में आंवला, पपीता, जामुन जैसे औषधीय फलदार पौधे लगाए। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला। महिला मंडल ने आश्रम में पढ़ने वाले सभी बच्चों को कॉपी, पेंसिल और अन्य अध्ययन सामग्री भी वितरित की। इससे शिक्षा विकास में भी योगदान दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष ज्योत्सना अवस्थी, रमा मिश्रा, शुभम मिश्रा, सचिव मनीषा अवस्थी, निधि मिश्रा, राखी अवस्थी, सह सचिव भावना शुक्ला, कोषाध्यक्ष सुनीता मिश्रा, पिंकी शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य रश्मि शुक्ला, संचिता मिश्रा, रजनी अवस्थी, मेघा शुक्ला, नीता वाजपेई, रश्मि अवस्थी, दीप्ति अवस्थी, सुधा अवस्थी, अदिति वाजपेयी और अवंती पांडे का विशेष योगदान रहा। अध्यक्ष आभा मिश्रा और अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद दिया। साथ ही समाजसेवा के कार्य आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *