कान्हा की बाघिन नीलम गांव की सड़क पर:कार के आगे धीरे-धीरे चलती रही, वन विभाग ने किया अलर्ट जारी

कान्हा टाइगर रिजर्व की बाघिन नीलम (टी-65) का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह रात में सड़क पर एक कार के सामने चलते हुए नजर आ रही है। अकसर कान्हा परिक्षेत्र में देखी जाने वाली नीलम का यह वीडियो सरही परिक्षेत्र के नजदीक बफर जोन का है। जिसमें नीलम जंगल के बजाय गांव की सड़क पर चलती दिख रही है। नीलम का यह वीडियो गुरुवार रात का बताया गया है। जिसे सड़क से गुजर रहे किसी कार सवार ने बनाया है। वहीं ग्रामीणों ने भी सरही परिक्षेत्र से लगे बिछिया जलाशय और ग्राम कटंगा क्षेत्र में बाघ के मूवमेंट की सूचना दी है। कान्हा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर पुनीत गोयल ने बताया है कि गुरुवार रात को सरही के बफर जोन में टाइगर के मूवमेंट की खबर आई थी। यह पार्क से ही लगा हुआ क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि सरही और सिझोरा के रेंज ऑफिसर टीम बनाकर गश्ती कर रहे हैं। गांव वालों को सावधान किया जा रहा है। हालांकि गुरुवार रात के बाद इस क्षेत्र में किसी बाघ की मौजूदगी की कोई खबर नहीं है। देखिए फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *