काफी कम कीमत में खरीदे जा रहे धान: कोठारी

धान की सरकारी खरीद दर ओडिशा में 3100 व छत्तीसगढ़ में 3217 रुपए प्रति क्विंटल है, जबकि झारखंड में मात्र 2400 रु.। ये बातें झारखंड एग्रो चैंबर के अध्यक्ष आनंद कोठारी ने कहीं। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में प्रति एकड़ धान की उत्पादकता झारखंड से अधिक है, जबकि उत्पादन लागत कम है। ऐसे में झारखंड के किसानों को धान की अधिक कीमत मिलनी चाहिए। राज्य में इस वर्ष धान की बंपर पैदावार हुई है। अनुमान है कि पैदावार 60 लाख टन से अधिक होगी, लेकिन राज्य सरकार ने सिर्फ 6 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। जबकि, ओडिशा सरकार ने 80 लाख टन और छत्तीसगढ़ सरकार ने 160 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि धान की खरीद 3200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करें और खरीद का लक्ष्य बढ़ाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *