कामठी गांव में शाकंभरी जयंती मनाई गई, एकता का संदेश दिया

ग्राम कामठी में मां शाकम्भरी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में जिपं सभापति दीपा धुर्वे शामिल हुई। ग्रामीणों ने दीपा धुर्वे का स्वागत किया। जयंती समारोह को सफल बनाने में ग्राम कामठी के ग्रामीणों, युवाओं एवं महिला समूहों की विशेष भूमिका रही। मां शाकम्भरी से ग्राम व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा मंडल कुकदूर महामंत्री सोनू सलुजा, दशरथ कुंभकार, ग्राम पंचायत लोखान सरपंच अभय मरावी, उपसरपंच हिरालाल यादव, राजकुमार नेताम, रामगोपाल वट्टी, रामभरोसा चेचाम, छोटेलाल श्याम, सहदेव विश्वकर्मा समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *