कामठी गांव में श्रीराम कथा का हुआ समापन

पोलमी| ग्राम कामठी में आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा का समापन हो गया। 29 जनवरी से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन सोमवार को पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं। विधायक ने व्यासपीठ का पूजन कर कथा वाचिका साध्वी पं. नीलम गायत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। नीलम गायत्री ने कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों का वर्णन किया। उन्होंने राम राज्य की अवधारणा व समाज में नैतिकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उनकी सुमधुर शैली और भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भावना बोहरा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है व युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *