भास्कर न्यूज|कामडारा कामडारा का राजकुमार महतो बीते दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रौशन किया है। डीएवी स्कूल गोविंदपुर जिला खूंटी में कक्षा सातवीं का छात्र राजकुमार महतो (पिता सुधीर महतो) नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में बीते 6 जनवरी को रायपुर में शामिल हो कर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल का मान बढ़ाया है। स्कूल स्थापना के सौ वर्ष से अधिक समय के बाद यह ऐसा सुनहरा मौका था कि विद्यालय में पहली बार यहां का छात्र गोल्ड मेडलिस्ट बना है। राजकुमार की सफलता पर विद्यालय प्रशासन गौरवान्वित है और बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।


