डौंडी| प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए न्योता भोज की अवधारणा रखी गई है। जिसमें बच्चे प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। विद्यार्थियों को अतिरिक्त खाद्य या पूर्ण भोजन के रूप मे पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन दिया जा रहा है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कामता के शिक्षकों ने विद्यार्थियों एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को न्योता भोज में हल्वा, पूड़ी, पापड़ एवं भजिया परोसा। मौके पर शिक्षक, विद्यार्थी एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


