जालंधर |कम्युनिस्ट क्रांतिकारी आंदोलन के नेता साथी मदन गोपाल की बरसी 7 जून को देश भगत यादगार हॉल में मनाई जाएगी। इस बार बरसी का आयोजन “मौजूदा हालातों में लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए बढ़ रहा खतरा” विषय पर केंद्रित होगा। इस मौके पर डेमोक्रेटिक लॉयर्स एसोसिएशन के पंजाब कन्वीनर एडवोकेट दलजीत सिंह मुख्य वक्ता होंगे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवा दी) न्यू डेमोक्रेसी के राज्य नेता कॉमरेड अजमेर सिंह ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा कि साथी मदन गोपाल ने अपना जीवन लोगों को संगठित करने, उन्हें जागरूक करने और क्रांतिकारी आंदोलन को मजबूत करने में समर्पित किया। वे एक सादगीपूर्ण और दृढ़निश्चयी व्यक्तित्व के मालिक थे। कॉमरेड मदन गोपाल एक आदर्श कम्युनिस्ट थे, जिन्होंने समाज को इंसान के रहने लायक बनाने के लिए पूरी जिंदगी संघर्ष किया।


