काम पर बहाल करने की मांग को लेकर ठेका मजदूरों ने निकाली बाइक जुलूस

सिटी रिपोर्टर | बोकारो ठेका मजदूरों को 60 साल की नौकरी की गारंटी देने, समान काम का समान मजदूरी देने, मिनिमम वेज मांगने पर गेट पास छीनने पर रोक लगाने, मशीन शॉप, इंगोट मोल्ड फाउंड्री, ट्रैफिक में काम से बैठाए गए ठेका मजदूरों को वापस लेने के लिए बाइक जुलूस निकाला गया। उक्त आयोजन बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) के बैनर तले ठेका मजदूरों ने किया गया। महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि इंगोट मोल्ड फाउंड्री के ठेका मजदूरों को आईएमएफ प्रबंधन द्वारा काम रहते 50 से अधिक मजदूरों को काम से बैठा दिया गया। इससे मजदूरों के बीच रोटी की समस्या आन पड़ी है। जबतक मजदूरों को काम पर नहीं रखा जाता है, यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी। मौके पर प्राण सिंह, मोइन आलम, सहदेव, प्रमोद, अजय चौधरी, सकलदेव, सनातन, सुजीत, मंजूर अंसारी, राजेश सिंह, प्रमोद सिंह, बुद्धेश्वर, रंजीत महतो, सूरज, अजय, आनंद, दिलीप राय, राम प्रसाद, पवन महतो, परितोष सिंह, दशरथ महतो, राजन साव, गोविंद महतो, बासुदेव रजवार, शांतिराम महतो, प्रफुल महतो, सफीर अंसारी, मिथलेश, रावन मांझी, गोबिंद साव, सागर राम आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *