काम में लापरवाही बरतने पर 21 पटवारियों की सैलरी कटेगी:रतलाम में एक दिन का रोका वेतन; रजिस्ट्री और गिरदावरी का केवल 10 प्रतिशत काम हुआ

कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर मिशा सिंह ने 21 पटवारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। पटवारियों ने फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी के कार्य में लापरवाही बरती है। कलेक्टर मिशा सिंह एवं सैलाना एसडीएम तरूण जैन द्वारा 6 फरवरी को जनपद पंचायत बाजना में फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य की समीक्षा बैठक ली थी। समीक्षा के दौरान पटवारियों द्वारा कार्य में लापरवाही एवं शून्य प्रगति अथवा 10 प्रतिशत से कम कार्य पूर्ण होना पाया गया। इन पटवारियों का रोका वेतन काम मे प्रगति नहीं होने के कारण तहसीलदार बाजना मनीष जैन द्वारा 21 पटवारी जिनमें संदीप केलवा, संजय यादव, मानसिंह पंवार, सुनील निनामा, राधा डाबी, संजय कुमार मौर्य, रेखा चारेल, हितेश गोठवाल, परमानंद खदेड़ा, बसंतीलाल मईडा, हितेश सिंह गुर्जर, रोहित गुर्जर, मिहिर, मयंक रत्नावत, ऋतुराज पंवार, राजेश पालिया, सीमा राठौर, विपिन रॉय, सैय्यद हुसैन, सोनिया चौहान एवं सुशील सिंगाड़ का एक दिवस का वेतन आहरण रोका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *