भास्कर न्यूज |लुधियाना बाइक पर काम से घर लौट रहे व्यक्ति के साथ बाइक सवार युवकों ने लूट की घटना को रात के समय अंजाम दिया। पीड़ित दीपक कुमार ने बताया कि वह डाइंग फैक्ट्री में ठेकेदारी का काम करता है। काम से छुट्टी करके वह घर वापस लौट रहा था। जब वह केवीएम फैक्ट्री के पास बाइक सवार 3 लुटेरों ने उसे घेर लिया। फिर लुटेरों ने दीपक से पर्स और मोबाइल मांगा, लेकिन जब दीपक ने बदमाशों का विरोध किया तो लुटेरों ने तेजधार हथियार से उस पर वार कर दिया। दीपक का कहना है कि उसका मोबाइल और 12 हजार रुपये बदमाशों ने हथियारों के बल पर छीन लिए। घटना के अगले दिन पीड़ित ने थाना फोकल पॉइंट में शिकायत दी। जिसके बाद जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी पिंका पुत्र बलिंदर,विकास कुमार पुत्र धर्मदेव और विक्की कुमार को पकड़ लिया गया।


