काम से छुट्टी कर घर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत हुई

लुधियाना| सोमवार रात चंडीगढ़ रोड पर उस समय मातम छा गया जब वर्धमान सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में 70 वर्षीय करनैल चंद, निवासी गांव बजड़ा, की मौके पर ही मौत हो गई। करनैल चंद वर्धमान मिल में नौकरी करते थे और रोज की तरह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे, जब वे सब्जी मंडी के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक का बेटा अमनप्रीत मौके पर पहुंचा। उसने बताया, “पापा रोज इसी समय ड्यूटी से घर आते थे। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन वहीं मौजूद कुछ युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए उसका पीछा किया और जमालपुर चौक के पास ट्रक को रोककर ड्राइवर को काबू में कर लिया। इसके बाद आरोपी को मोती नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *