कारखानों के बिजली कनेक्शन केवल इनवेस्ट पोर्टल पर ऑनलाइन ही अप्लाई होंगे, पावरकॉम की सिंगल विंडो बंद

प्रवीण पर्व | जालंधर पावरकॉम ने इंडस्ट्रियल कनेक्शन के लिए आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब राज्य में सभी नए इंडस्ट्रियल कनेक्शन या लोड बढ़ाने के लिए आवेदन सिर्फ पंजाब इनवेस्ट नामक इंडस्ट्री िवभाग के बिजनेस फर्स्ट पोर्टल पर ही दर्ज किए जाएंगे। इस पोर्टल का लिंक https://pbindustries .gov.in/webportal/lo gin है। पावरकॉम के सिंगल विंडो सिस्टम से अब कोई भी नया इंडस्ट्रियल कनेक्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह फैसला पावरकॉम के कॉमर्शियल सर्कुलर नंबर 21/2025 के तहत लिया गया है। इसके तहत सभी इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को अब इनवेस्ट पंजाब पोर्टल पर ही आवेदन करना अनिवार्य होगा। यदि कोई उपभोक्ता ऑफलाइन आवेदन करता है, तो उसे भी उक्त पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड होगा। 1. कितने दिनों के भीतर आवेदन का प्रोसेस पूरा होगा? .अब इंडस्ट्रियल कनेक्शन की प्रक्रिया को 45 दिनों में पूरा किया जाएगा। .जहां एचटी-ईएचटी कनेक्शन में ऑगमेंटेशन की जरूरत हो, वहां यह समय 60 से 90 दिन तक हो सकता है। .सभी स्तर पर अधिकारियों को समय सीमा के अनुसार कार्य करना होगा, नहीं तो सिस्टम जनरेटेड रिमाइंडर भेजे जाएंगे। 2. किन कारणों से आवेदन रद होगा, डिएक्टिवेशन और रिफंड की शर्तें क्या हैं? .यदि उपभोक्ता 90 दिनों तक कोई प्रतिक्रिया नहीं देता तो तीन रिमाइंडर भेजे जाएंगे। फिर आवेदन डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। डिएक्टिवेशन के 90 दिन बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर आवेदन स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। .रद किए गए आवेदन में जमा राशि से 20% सिक्योरिटी (खपत) काटकर शेष राशि लौटाई जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया .https://pbindustrie s.gov.in/webportal/l ogin पर लॉगिन करें। .”Regulatory” टैब पर क्लिक करें। .”Add New Project with CAF’ बटन पर क्लिक करें। .आवश्यक जानकारी भरें और फोटो, सिग्नेचर, आधार, पैन, जीएसटी नंबर (यदि हो), कंपनी पैन आदि दस्तावेज अपलोड करें। .दस्तावेजों की जांच के लिए नए बदलाव किए गए हैं .100 केवीए तक के कनेक्शन के लिए आरए को 2 दिन और एसडीओ (डिस्ट्रीब्यूशन) को 1 दिन मिलेगा। .100 से 500 केवीए तक के लिए एसडीओ (डिस्ट्रीब्यूशन) को 2 दिन और सीनियर एक्सईएन को 1 दिन। .500 केवीए से ऊपर के लिए सीनियर कार्यकारी इंजीनियर को 2 दिन और डिप्टी चीफ इंजीनियर (डिस्ट्रीब्यूशन)को 1 दिन मिलेगा। आपत्तियां सिर्फ एक बार ही लगाई जाएंगी। उपभोक्ता को जवाब देने का एक ही मौका मिलेगा। जवाब न देने पर आवेदन रद होगा। 3. आवेदन अस्वीकार होने के कारण क्या हैं? .यदि उपभोक्ता द्वारा दस्तावेज अधूरे या गलत दिए गए हों और दो बार आपत्तियों के बाद भी सुधार न किया गया हो तो आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। .अस्वीकार करने का निर्णय संबंधित अधिकारी द्वारा 2 कार्य दिवस में लिया जाएगा। तकनीकी कारणों से अस्वीकार होने पर पूरी राशि वापस की जाएगी, लेकिन उपभोक्ता की गलती होने पर 20% सिक्योरिटी काटी जाएगी। 4. गाइडेंस के लिए किन नंबरों पर कॉल करें? 96461-22959 96461-11725 96461-45812

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *