कारू ने मधुबन थाने में पुलिस अधिकारी व जवानों के पैर छूकर मांगी माफी, कहा-बड़ी गलती हो गई

धर्माबांध में हिंसक झड़प व एसडीपीओ पर हमले का आरोपी कारू यादव उर्फ देवेंद्र यादव के पुलिस के पकड़ में आने के बाद उसकी हेकड़ी गुम हो गई। वह जिस थाना क्षेत्र में एसडीपीओ पर हमला का आरोपी है, उसी मधुबन थाने में जेल जाने से पूर्व प्रत्येक पुलिस अधिकारी और जवानों के पैर छूकर माफी मांगी। उसने कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है। इसके पूर्व कड़ी सुरक्षा में पुलिस उसे लेकर खरखरी बड़ा तालाब के पास स्थित ऋतु मार्केट पहुंची। जहां दो घंटे तक पूछताछ की। कारू के साथ बजरंगी पासवान और नरेश यादव भी था। तीनों की मौजूदगी में मार्केट के ग्राउंड फ्लोर में बना कार्यालय और मार्केट के पीछे बाउंड्री वॉल के अंदर बने दूसरे कार्यालय का ताला तोड़ा। जहां से रुपए और हथियार बरामद हुए। छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी कारू यादव को हथकड़ी में ही मार्केट के आगे सिनेमा हॉल की ओर और उसके बाद खरखरी, महेशपुर होते हुए वापस लेकर मधुबन थाना पहुंची। पुलिस का कहना है कि गाड़ी खराब होने की वजह से उसे पैदल लाया गया। एसएसपी ने पुलिस से उलझने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी, कहा-कड़ी कार्रवाई होगी एसएसपी एचपी जनार्दनन ने मीडिया के माध्यम से पुलिस से उलझने वालों को चेतावनी दी है। कहा कि अनुसंधान अथवा कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ उलझने व दुर्व्यवहार करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटगी। संगठित अपराध करने वाले हों या फिर वह जगह, जहां पुलिस के साथ किसी प्रकार की घटना हुई है। पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। कारू ने बजरंगी को रखने के लिए दिया था पिस्टल और बम पूछताछ में बजरंगी ने पुलिस को बताया कि घटना के दूसरे दिन कारू, नरेश यादव के साथ मार्केट पहुंचा था। उसने देशी पिस्टल, गोली एवं सुतली बम छुपा कर रखने को दिया। उसने ऑफिस के दराज में छिपाकर रख दिया था। बजरंगी के बयान पर ही पुलिस ने गुरुवार को मार्केट में स्थित कार्यालय की तलाशी ली। तलाशी में गोली, देशी पिस्टल व दो बम बरामद हुआ। मामले में कारू, नरेश और बजरंगी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व विस्फोटक अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *