कारोबारी के बेटे का अपहरण, हत्या करके बक्से में भरा:चित्रकूट में 12 घंटे में हत्यारोपी एनकाउंटर में ढेर; 40 लाख की फिरौती मांगी थी

यूपी के चित्रकूट में कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या करने वाला बदमाश कल्लू एनकाउंटर में ढेर हो गया है। उसका साथी इरफान पैर में गोली लगने से घायल है। दोनों ने कारोबारी अशोक केसरवानी के 13 साल के बेटे का गुरुवार शाम 6 बजे अपहरण कर लिया था। 2 घंटे बाद वॉट्सऐप पर फोन कर 40 लाख की फिरौती मांगी, लेकिन कारोबारी ने इनकार कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने कारोबारी के बेटे की हत्या कर दी। फिर शव को बक्से में भरकर फरार हो गए। पुलिस सुबह साढ़े 5 बजे लोकेशन ट्रेस कर बदमाशों के घर पहुंची। यहां बक्से में पुलिस को बच्चे की लाश मिली। शुक्रवार सुबह 7.30 बजे दोनों बदमाशों को घेर लिया गया। पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी कल्लू को पुलिस ने मार गिराया, जबकि इरफान घायल हो गया। उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। मुठभेड़ बरगढ़ में हुई। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… बाइक सिखाने के बहाने किया किडनैप एसएसपी सत्यपाल सिंह ने बताया, ‘प्रयागराज के शंकरगढ़ के रहने वाले कल्लू और इरफान कारोबारी के घर में किराए पर रहते थे। 10 सितंबर को कारोबारी ने घर खाली करा लिया था। इसके बाद दोनों कारोबारी के घर से 100 मीटर दूर दूसरे मकान में किराए पर रहने लगे। बदमाशों ने अशोक से किला चौराहे पर दुकान भी किराए पर ले रखी थी, जहां दोनों बक्सा बनाने का काम करते थे। इरफान और कल्लू पिछले कई दिनों से आयुष के अपहरण की फिराक में थे। दोनों पिछले कई दिनों से आयुष को बाइक चलाना सिखा रहे थे। कल आयुष को बाइक सिखाने के बहाने ही दोनों ने अपहरण किया था। साइकिल सिखाते हुए एक वीडियो भी हमें मिला है। दोनों ने अनजान नंबर से कारोबारी से फिरौती मांगी। मांग पूरी न होने पर आयुष की हत्या कर दी। लोकेशन ट्रेस कर बदमाशों को बरगढ़ के परानू बाबा जंगल में घेर लिया।’ इरफान बोला- मैंने नहीं मारा, कल्लू ने मारा पकड़े जाने के बाद आरोपी इरफान ने कहा, ‘मैं किला चौराहे के पास दुकान चलाता हूं। एल्युमिनियम के बक्से बनाता हूं। मेरा इस मामले से कुछ लेना-देना नहीं है। मेरी दुकान पर काम करने वाले कल्लू ने ही अपहरण किया था। उसी ने आयुष को मारा है।’ पिता बोले- आरोपियों ने दिया था एक घंटे की मोहलत पिता अशोक केसरवानी ने बताया- आयुष शाम से ही गायब था। 8:30 बजे अनजान नंबर से किडनैपर का कॉल आया। बोला- एक घंटे का समय है, 40 लाख लाकर दे दो, वरना अंजाम बुरा होगा। मैंने पुलिस को सूचना दे दी। घर के पास वाले सीसीटीवी कैमरे को जांचा तो इरफान और कल्लू, मेरे बेटे आयुष को बाइक सिखाते हुए और अपने साथ ले जाते दिखे। पकड़े जाने के डर से दोनों ने मेरे बेटे को मार डाला। परिवार का छोटा बेटा था आयुष मां आरती केसरवानी ने बताया- हमारे दो बेटे हैं। आयुष छोटा बेटा था। घर में उसे सब छोटू बुलाते थे। वह 9वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। बड़ा बेटा ओम 15 साल का है। ओम नौवीं कक्षा में पढ़ रहा है। आरती ने बताया- आयुष पढ़ाई में काफी तेज था। इरफान और कल्लू को भैया कहकर बुलाता था। व्यापारियों में आक्रोश, बोले- खून का बदला खून चाहिए व्यापारी अतुल केसरवानी ने कहा- पुलिस को अपहरण की सूचना दी गई थी। समय रहते कार्रवाई की गई होती तो आयुष जिंदा होता। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, बस एक आरोपी के एनकाउंटर की बहादुरी दिखा रहे हैं। हमें बस न्याय चाहिए, खून का बदला खून चाहिए। दूसरे आरोपी को भी जान से मारें और दोनों घर पर बुलडोजर चले। व्यापारी सतीश केसरवानी ने कहा- हमारे व्यापारी भाई के बेटे का अपहरण कर हत्या की गई है। बहुत बेरहमी से मारा है। 13 साल के बच्वे का रस्सी से गला कसा और छाती पर कई बार पत्थर मारा। घटना में 3-4 लोग शामिल हैं। सिर्फ दो पर ही कार्रवाई हुई है। जब तक सभी आरोपियों का एनकाउंटर नहीं होता, हम चुप नहीं बैठेंगे। पहले आरोपी की लाशें दफ्न होंगी, फिर आयुष का अंतिम संस्कार होगा। तब तक हम नहीं हटेंगे। घरवालों ने नेशनल हाईवे जाम किया इस बीच बच्चे के घरवाले 1000 से ज्यादा लोगों के साथ नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना पर DIG राजेश कुमार समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाने का प्रयास किया। आयुष की मौत से उसकी मां आरती केसरवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। आयु‌‌ष के परिजनों और व्यापारियों ने कीं 5 मांगें, सीएम के नाम ज्ञापन… पूर्व भाजपा विधायक बोले- मैं खुद सीएम से गुहार लगाऊंगा सूचना पर मानिकपुर पूर्व विधायक आनंद शुक्ल समेत तमाम लोग मौके पर पहुंचे। कहा- व्यापारियों से सीएम के नाम 5 सूत्री मांग पत्र मिला है। परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग के लिए मैं स्वयं सीएम योगी से मुलाकात करूंगा और ये मांगें सुनिश्चित कराने की कोशिश करूंगा। हर हफ्ते एक एनकाउंटर यूपी में 118 दिन में 16वां बदमाश एनकाउंटर में ढेर हुआ है। इस हिसाब से यूपी पुलिस औसतन हर हफ्ते एक एनकाउंटर कर रही है।. 8 साल में 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया
राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 15,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई। —————— ये खबर भी पढ़िए कानपुर में 2 करोड़ कैश, 62KG चांदी मिली:पुलिसवाले नोट गिनते-गिनते थके, मशीन मंगानी पड़ी; 5 गिरफ्तार कानपुर पुलिस को एक घर से 2 करोड़ कैश और 62 किलो चांदी मिली है। पुलिसवालों ने नोट गिनने शुरू किए तो उनके पसीने छूट गए। फिर मशीन मंगाकर नोटों की गिनती शुरू की। करीब 4 घंटे तक नोटों की गिनती हुई। दरअसल, पुलिस ने देर रात कलक्टरगंज इलाके में एक घर पर रात 9 बजे छापा मारा। पुलिस का दावा है कि घर से इंटरनेशनल सट्टा और हवाला नेटवर्क चलाया जा रहा था। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *