कारोबारी संगठनों ने उद्योग मंत्री से की मुलाकात, मूलभूत सुविधाओं, बिजली व टैक्स संबंधी मुद्दे रखे

भास्कर न्यूज | जालंधर सिटी के दो कारोबारी संगठनों के पदाधिकारियों ने उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध से मुलाकात की और मूलभूत सुविधाओं, बिजली व टैक्स के संंबंध में मुद्दे रखे। बुधवार को एमएसएमई एसोसिएशन प्रधान गुरचरण सिंह ने कहा कि जालंधर में नया इंडस्ट्रियल फोकल पॉइंट बनाया जाना चाहिए। इसका इंतजार कारखाना मालिक तीन दशकों से कर रहे हैं। इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि अब फैक्ट्री का नक्शा पास कराने के लिए सरकारी मान्यता प्राप्त आर्किटेक्ट की अप्रूवल ही पर्याप्त होगी। इससे उद्योगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले महीने एसोसिएशन ने अरविंद केजरीवाल को समस्याएं बताईं थीं और उन्होंेने समाधान का आश्वासन भी दिया था। बैठक में एमएसएमई एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरचरन सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर जल्द समाधान होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *