कारोबारी से 4.35 करोड़ ठगने वाला हरियाणा से गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | लुधियाना थाना साइबर क्राइम की पुलिस स्टेशन ने हरियाणा निवासी एक व्यक्ति को 4.35 करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट धोखाधड़ी मामले में पकड़ा है। मामले में एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास 21 जून, 2024 को होजरी कारोबारी रशपाल सिंह वासी मॉडल टाउन के बयान के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। पीड़ित के अनुसार, उसे एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था, जहां आरोपी ने निवेश के टिप्स शेयर किए थे। आरोपी ने उसे ज्यादा मुनाफे का लालच दिया और उसके जरिए निवेश करवाया। आरोपी ने उसे कुछ शेयरों में निवेश करवाया। शुरुआत में आरोपी ने थोड़ा निवेश किया तो उसे मुनाफा हुआ। बाद में आरोपी ने पीड़ित को बड़ा निवेश करवाया और उसे बताता रहा कि उसके शेयर बढ़ रहे हैं। एक बार जब आरोपी ने बड़ा निवेश कर दिया, तो वह गायब हो गया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी निवासी धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ है, पर उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के क्रमश: सतीश कुमार, वरुण और अभिषेक सहित उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 4.35 करोड़ रुपए में से 60 लाख रुपए विक्रम कंसल्टेंसी के नाम से खोले गए खाते में ट्रांसफर किए गए थे। यह खाता हरियाणा के महेंद्रगढ़ के विक्रम यादव के नाम पर आरोपी धर्मेंद्र कुमार ने खोला था। आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *