कार्तिक और दीपांशी चुने गए मिस्टर व मिस रिदम ऑफ यूथ

झुंझुनूं | श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय युवा महोत्सव रिदम ऑफ यूथ-2026 का समापन हुआ। मिस्टर व मिस रिदम ऑफ यूथ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रैम्प वॉक, टैलेंट राउंड एवं प्रश्नोत्तरी में व्यक्तित्व व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल प्रदीप दहिया और विशिष्ट अतिथि एएसपी देवेंद्रसिंह व राजीव तिलोटिया थे। अतिथियों ने डिजिटल के युग में विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को तरासने के लिए मंच देने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी में कला सीखने का जुनून होना चाहिए। इस दौरान हरियाणा के मुकेश फौजी, गरिमा, मुकेश डुलगच व डॉ. रामनिवास सोनी ने प्रस्तुति दी। खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि मिस्टर रिदम ऑफ यूथ का खिताब जेजेटी के कार्तिक राठौड़ और मिस रिदम ऑफ यूथ का खिताब राजकीय कॉलेज चूरू की दीपांशी यादव ने हासिल किया। महोत्सव की ओवर ऑल विनर ट्रॉफी पर जेजेटी यूनिवर्सिटी, रनर-अप राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर को मिली। संचालन डॉ. आरती पंवार ने किया। इंजी. बीके टीबड़ेवाला, प्रेमलता टिबडेवाला, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता, डॉ. इकराम कुरैशी, डॉ. अनिल कड़वासरा, डॉ सुरेंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *