भास्कर न्यूज | देवरीबंगला ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवरी की बैठक पेंशनर भवन मार्री में हुई। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संजीव चौधरी को पदभार सौंपा गया। विधायक कुंवरसिंह निषाद ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी होते हैं। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कभी कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायक और सांसद कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही बनते हैं और उनकी सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं का त्याग और समर्पण होता है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही विधायक बने हैं। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि जितनी अधिक मेहनत कार्यकर्ता करेंगे, पार्टी उतनी ही अधिक मजबूत होगी। संगठन को मजबूत करने में जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि बालोद जिले में कांग्रेस संगठन पूरी तरह से मजबूत है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी। बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री केशव शर्मा, गिरीश चंद्राकर, जागृत सोनकर, केजूराम सोनबोईर, इंदरचंद बाफना और कोदूराम दिल्लीवार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य भूपेश नायक, दुर्गा ठाकुर, टीकमबाई निषाद, सुनील गोलछा, बरसनलाल निषाद, सुमन सोनबोइर उपस्थित रहे।


