गांव में सड़क न होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा को घेर लिया। एक कार्यकर्ता ने विधायक का हाथ पकड़ने और माइक छीनने की कोशिश भी की। कार्यकर्ता विधायक को धक्का भी मारता रहा। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई। VDO पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कार्रवाई की बात कही। इस पर विधायक ने कहा- मैं उसका इलाज कर दूंगा। ग्रामीणों ने कहा- लिख कर दे दीजिए। ऐसे में विधायक भड़क गए और बोले- तू ज्यादा समझदार है क्या? कार्यकर्ता ने खुद को पूर्व जिला मंत्री भाजपा बताया और कहा- आप जनता के वोट से विधायक बने हो जनता का काम करना पड़ेगा। काहे के विधायक हो। इस पर विधायक बार-बार पूछते रहे- पार्टी के लिए क्या काम किया है, कभी पार्टी का काम किया है क्या? मामला शनिवार रात 7 बजे के निवाई के बहड़ गांव का है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। विधायक भाजपा की प्रदेश सरकार के सुशासन पखवाड़े पर प्रचार-प्रसार करने पहुंचे थे। पहले देखिए ये तस्वीरें…. अब पढ़िए पूरा वाकिया ग्रामीणों ने तेजाजी मंदिर से हनुमान चौधरी के कुएं तक सड़क नहीं बनने का मुद्दा उठाते हुए विधायक से जवाब मांगा। इस पर विधायक ने कहा कि उन्हें इस संबंध में किसी ने अवगत नहीं कराया। ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा के पूर्व जिला मंत्री हनुमान चौधरी ने कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया है। इस पर विधायक बोले- मैं हनुमान चौधरी को नहीं जानता। ग्रामीण: आप नहीं जानते हो, उन्होंने यहां कि समस्याओं को लेकर आपसे कई बार बताया है, उन्हें यहां बुलाए क्या? विधायक: बुला लो। इसके बाद हनुमान चौधरी आए। बोले- कन्याशाला में शौचालय मरम्मत के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपए हड़प लिए गए, जबकि मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। सरकार द्वारा शौचालय निर्माण के लिए दिए जाने वाले 12 हजार रुपए की राशि की जगह ग्राम विकास अधिकारी और सरपंच ने 1.5 लाख रुपए उठाकर गबन किया है। विधायक रामसहाय वर्मा: ऐसा है तो मैं इसका (VDO) इलाज कर दूंगा। सोमवार तक इसके खिलाफ कार्रवाई करवा दूंगा। इसके बाद ग्रामीण लिखित में देने के लिए अड़ गए। ग्रामीण- आप लिखित में दे दीजिए। विधायक: तू ज्यादा समझदार है क्या? हनुमान चौधरी ने माइक पकड़ने छीनने की कोशिश की तो पुलिस ने आकर बचाव किया। विधायक से दूर रहने की नसीहत दी। माइक लेकर विधायक बोले- क्या काम किया है पार्टी में? चौधरी- जनता ने बनाया है विधायक आपको, आप काहे के विधायक हो। हनुमान चौधरी ने कहा- ये आपके नहीं हमारे कार्यकर्ता हैं, आपके नहीं। आप तो चले जाओगे। विधायक- चुनाव के टाइम कहां था, कहां था चुनाव के टाइम? चौधरी: यही था चुनाव के टाइम बहड़ में, बूथ पर था। ग्रामीणों की मांग जायज है, वीडियो पर कार्रवाई होगी: इस घटनाक्रम को लेकर विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि विरोध करने वालों में आरएलपी के कार्यकर्ता शामिल थे। हालांकि ग्रामीणों की मांग जायज है। कीचड़ भरे रास्ते और सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग ग्राम विकास अधिकारी की कार्यशैली से नाखुश है। उसके खिलाफ शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराई जाएगी। इनपुट: रामबिलास लांगड़ी, निवाई ऐसी ही और खबरें पढ़ें… बीजेपी MLA को नहीं मिली कुर्सी, कलेक्टर बैठी रहीं:नाराज विधायक बोले- प्रशासन की गलती है, समय से पहले कार्यक्रम शुरू किया प्रदेश की भाजपा सरकार के 2 साल पूरे होने की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास को कुर्सी ही नहीं मिली। ऐसे में नाराज विधायक पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़े ही रहे। उन्हें कुर्सी ऑफर की, तब भी वे नहीं बैठे। (पढ़ें पूरी खबर)


