भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़ अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखा श्रीराधा ग्रुप की ओर से रंगारंग, सांस्कृतिक, मनोरंजन कार्यक्रम के साथ पिकनिक संगम महादेव स्थान पर की। मीडिया प्रभारी सरस्वती शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम ग्रुप लीडर विमला गट्टानी के नेतृत्व में हुआ। शुभारंभ निवर्तमान अध्यक्ष उषा रांधड़, सचिव सरोज नाहर, कोषाध्यक्ष शशिकला गुप्ता, उपाध्यक्ष मधु सोमानी, उपाध्यक्ष ममता नंदावत सहित पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न प्रकल्प प्रमुख, ग्रुप लीडर एवं सह प्रमुख शशि सनाढ्य, सुमन गुप्ता, अनीता सोमानी, रीटा जागेटिया, अरुणा सुखवाल, अभिलाषा माहेश्वरी, नीलम बांगड़, रीतू सोमानी, दिलखुश खेरोदिया, अर्चना मोदानी, सुनीता कुलवाल, उर्वशी मेहता, अनीता बाबेल इत्यादि ने किया। पदाधिकारियों एवं आगंतुक प्रमुखों का स्वागत ग्रुप सदस्यों में रजनी रस्तोगी, सरिता झुंनझुंनवाला, कमला डाड, रजनी लड्डा, चंचल पुरोहित, सुमन सुरेलिया, तृप्ति सोनी, शिमला शर्मा ने भजनों पर ग्रुप सदस्यों ने मनोरंजक नृत्य प्रस्तुत किया। हाऊजी, मेवाड़ी पगड़ी प्रतियोगिता एवं गेम्स कराया। श्रीराधा ग्रुप के सभी सदस्यों ने सहभागिता निभाई।


