कार्यशाला में अतिथियों ने कहा-सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने की आवश्यकता

मनेंद्रगढ़ | शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत- ऐतिहासिक, सामाजिक व आध्यात्मिक विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनजातीय गौरव समाज सरगुजा के अध्यक्ष परमेश्वर सिंह रहे, जबकि कार्यशाला की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. श्राबनी चक्रवर्ती ने की। कार्यक्रम का संचालन रंजीतमणि सतनामी व संयोजन भीमसेन भगत और सह-संयोजन सुशील कुमार छात्रे द्वारा किया गया। दीप प्रज्ज्वलन और राजकीय गीत के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्राचार्य डॉ. श्राबनी चक्रवर्ती ने जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत, उनके सामाजिक मूल्यों और देश के निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार रखे। प्राध्यापक डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई ने छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षपूर्ण इतिहास पर जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *