कार्यशाला: राजेश बोले- मनेंद्रगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ राज्य स्तरीय फुटबॉल रेफरी एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन राजस्थान भवन में किया गया। मुख्य अतिथि राजेश खोब्रागढ़े, श्यामसुंदर पोद्दार, फजल अहमद व लोकेश्वर राव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर की गई। मुख्य अतिथि राजेश खोब्रागढ़े ने कहा कि मनेंद्रगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। वर्ष में एक बार फुटबॉल प्रतियोगिता क्षेत्र में कहीं न कहीं होते रहता है। उन्होंने क्षेत्र से नेशनल रेफरी व स्टेट रेफरी के रूप में कार्य कर रहे युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। पार्षद श्यामसुंदर पोद्दार ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि मनेंद्रगढ़ में राज्य स्तरीय फुटबॉल रेफरी सेमिनार का आयोजन किया गया। उन्होंने सेमिनार में बिलासपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, बैकुंठपुर इत्यादि अन्य क्षेत्रों से आए रेफरी को प्रगति पथ पर निरंतर अग्रसर होने की शुभकामनाएं दी। सेमिनार के प्रमुख वक्ता ट्रेनर पूर्व फीफा रेफरी रणधीर साव ने कहा कि मैदान में खिलाड़ी से ज्यादा हमको मानसिक व शारीरिक रूप से मेहनत करनी पड़ती है। बारीकियों पर नजर रखनी होती है। हमें हर समय सीखना होता है। आपकी मेहनत आपका भविष्य है। साव ने कार्यक्रम में उपस्थित रेफरीजनों को प्रोजेक्टर के माध्यम से खेल मैदान पर हम कितनी सजगता से निर्णय करें व वर्तमान में खेले जा रहे खेल व नियमों की जानकारी दी। आयोजन को सफल बनाने में नेशनल रेफरी अनिल कचेर व राजेश सिंह सहित अन्य ने सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *