अंबिकापुर| धान खरीदी को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के धंधापुर खरीदी केंद्र से 45 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन और एसडीओ देवेंद्र प्रधान के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में जांच के दौरान मोहर लाल जायसवाल द्वारा लाया गया अवैध धान पाया गया। तहसीलदार नरेंद्र कंवर की उपस्थिति में धान जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।


