बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली कंपनी ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को भोपाल सिटी सर्किल के उत्तर संभाग में बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए नारियलखेड़ा से लेकर संत हिरदाराम नगर तक 650 घरों और 250 दुकानों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इस कार्रवाई से एक ही दिन में करीब 900 उपभोक्ताओं के यहां अंधेरा छा गया। बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक इन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया था। इनमें 50 ऐसे भी हैं, जिन पर एक-एक लाख रुपए से ज्यादा की राशि बकाया है। इन्होंने पिछले चार महीने से बिजली बिल जमा नहीं किया था। बाकी उपभोक्ताओं पर 5 हजार रुपए से लेकर 70 हजार रुपए तक की बकाया राशि थी। नोटिस और रिमाइंडर के बाद हुई कार्रवाई भोपाल सिटी सर्किल (उत्तर संभाग) के डीजीएम अंकित पालीवाल ने बताया कि बकायादारों को नियमानुसार पहले नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद रिमाइंडर भी भेजे गए। इसके बावजूद जिन लोगों ने बकाया राशि जमा नहीं की, उनके बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। यहां सुबह से ही बिजली कंपनी की टीमों ने मौके पर पहुंच गई थी। कई जगहों पर उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बिल जमा कराकर कनेक्शन दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया शुरू की। यह कार्रवाई वसूली के लिए पूरी तरह नियमानुसार की गई है। जारी रहेगा अभियान: बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को परेशान करना नहीं, बल्कि समय पर राजस्व वसूली सुनिश्चित करना है। इन इलाकों में की गई कार्रवाई


