कार और बाइक की टक्कर, 2 की मौत:कोरबा में तेज रफ्तार कार पहले बाइक से टकराई, फिर ईंट के ढेर से; 4 घायल

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 लोग घायल हो गए। भैसमा मोड़ चिकनी पाली में हुई इस घटना में इको कार ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकरा गई। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। कार भैसमा की तरफ से आ रही थी, जबकि बाइक कोरबा से भैसमा की ओर जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार की तेज रफ्तार तेज थी जिससे हादसा हुआ। घायलों में ईंट के ढेर के पास खड़ा युवक भी घायल हुआ है। एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में निरजन यादव (35) और एक अन्य व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर है। कार में 3 लोग सवार थे, बाइक पर 2 इको कार में करतला क्षेत्र के साजापानी निवासी दुर्गा प्रसाद, संतोष महंत और निरजन यादव सवार थे। बाइक पर केरवाद्वारी निवासी रंजीत कुमार, सरोज कुमार और घसनिन बाई यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… मेटाडोर ने 4 लोगों को चपेट में लिया..LIVE VIDEO:रायपुर में नशे में धुत ड्राइवर को लोगों ने पीटा; अलग-अलग हादसों में 5 की मौत छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में अलग-अलग हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। रायपुर में एक हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है। इसमें तेज रफ्तार मेटाडोर ने चार लोगों को टक्कर मारी है। यह लोग सड़क किनारे एक ठेले में चाट खा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *