कुड़ू | प्रखंड क्षेत्र के ब्लॉक चौक के समीप बुधवार रात आठ बजे तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकल सवार में भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए निजी वाहन से कुड़ू अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल की पहचान कुड़ू थाना क्षेत्र के उमरी निवासी आकाश लोहरा के रूप में किया गया। वहीं कुडू अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया। वहीं घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अजीत कुमार घटना स्थल पहुंच दोनों वाहनों को जब्त कर कुडू थाना लाया।


