बैकुंठपुर | आत्मानंद स्कूल के पास ग्राम खरवत मेन रोड पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार शिक्षक अखिलेश राय, उनकी पत्नी ज्योति जायसवाल और 4 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अखिलेश की शिकायत पर चरचा थाने में कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।


