कार की टक्कर से बाइक सवार घायल:हाइवे पर कार से टकराई बाइक, अधेड़ घायल

पाली में हाइवे पर रविवार को एक कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अधेड़ घायल हो गया। उसके हाथ-पैर और सिर में चोटे आई। घायल को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार पाली शहर के हाऊसिंग बोर्ड निवासी 38 वर्षीय मुकेश पुत्र बुधाराम पारिवारिक काम के चलते रविवार को बाइक लेकर जेतपुर के लिए घर से निकले। जैसे ही वे जोधपुर रोड घुमटी के निकट पहुंचे कार ड्राइवर ने लापरवाही बरतते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनका पैर फेक्चर हो गया और सिर में गंभीर चोट आई। इलाज के लिए उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद गुजरात निवासी कार चालक ने भी मानवता दिखाई और उनके साथ हॉस्पिटल पहुंचा और इलाज में मदद की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *