कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल:राहगीरों ने हॉस्पिटल पहुंचाया, आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

डीडवाना शहर के कुचामन रोड पर सोमवार को बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मीठा घीरड़ोदा निवासी मन्नत पुत्र गिरधारीलाल (18) अपनी बाइक पर चुंगी चौकी की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद रामकुमार ने तुरंत घायल मन्नत को अपने निजी वाहन से राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल, डीडवाना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाही का परिणाम बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *