कार की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

भास्कर न्यूज| महासमुंद बागबाहरा से रायपुर की तरफ जा रही जिस कार की टक्कर से बाइकसवार एक युवक की मौत हुई, उस कार से पुलिस ने 189 किलो गांजा बरामद किया। हादसे के बाद कार चालक फरार है। उसकी तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, खल्लारी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 9 बजे एनएच-353 पर हाड़ाबंद ओवरब्रिज के पास कार (ओआर-07 जेड 0093) ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक खुमान पटेल (40) की मौत हो गई। वहीं खुमान की पत्नी तुलसी बाई और भाई गुमान पटेल घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी मुड़ियाडीह के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, बाइकसवार लोग खेती काम के बाद रात को घर लौट रहे थे, जिन्हें तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। जिस कार ने बाइकसवार को टक्कर मारी, उसके आगे और और पीछे भी उन्हीं लोगों की कारें थी। हादसे के बाद कार सवार लोग गाड़ी वहीं छोड़कर अपने साथियों की दूसरी कार में बैठकर फरार हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *