मंडला जिले के महाराजपुर में शनिवार देर रात बोलेरो कार की टक्कर से स्कूटर सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना आंगन तिराहे के पास घंसौर रोड की है। सिद्धार्थ चौकसे और लक्ष्मण रघुवंशी स्कूटर पर किराना सामान लेने मंडला जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो (MP 20 ZDM 4721) ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, सिद्धार्थ ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। लक्ष्मण रघुवंशी का इलाज जारी है। बोलेरो भी पेड़ से टकराई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो भी नियंत्रण खोकर एक पेड़ से जा टकराई। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


