कार की टक्कर से 10 फीट उछली महिला…फिर कुचली गई:राजगढ़ में पति के साथ हाईवे पार कर रही थी; अस्पताल ले जाने से पहले मौत

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर के पास नेशनल हाईवे-52 पर सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने महिला को टक्कर मार दी। महिला 10 फीट हवा में उछली और कार के अगले हिस्से पर गिरी। कार सवार उसे 200 मीटर तक घसीटते ले गया, फिर रौंद दिया। महिला की मौत हो गई। कार सवार फरार हो गया। पूरी घटना हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक हेडगेवार कॉलोनी निवासी राजू वर्मा (58), पत्नी कृष्णा बाई (45) और बेटे सुनील (20) के साथ रविवार सुबह करीब 10 बजे राजस्थान के इकलेरा में अपने बुजुर्ग पिता मथुरा लाल से मिलने गए थे। रात में लौटते समय रात को लौटते समय खिलचीपुर-धामनिया हाईवे पर सृष्टि होटल के सामने सुनील ने बाइक रोक दी। माता-पिता को उतारकर बाइक सड़क पार कर होटल की ओर ले गया। उसने माता-पिता से पैदल आने को कहा, तभी हादसा हो गया। पूरा घटनाक्रम 3 तस्वीरों में देखिए… पति-बेटा पीछे दौड़े, ड्राइवर कार समेत भाग निकला
हादसे के बाद कृष्णा बाई का बेटा सुनील और पति राजू कार के पीछे दौड़े, लेकिन ड्राइवर कार समेत भाग निकला। मौके पर मौजूद होटल संचालक कुशाल दांगी ने घायल को फौरन अपनी कार से राजगढ़ की ओर पहुंचाया। बीच रास्ते में मिली एम्बुलेंस में शिफ्ट कराया। एम्बुलेंस से जिला अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की भी पहचान की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… टाइल्स से भरा ट्रक लोडिंग वाहन पर पलटा…3 की मौत रतलाम-झाबुआ रोड पर सोमवार रात टाइल्स लोड एक ट्रक चढ़ाई चढ़ते समय रिवर्स हुआ और पीछे आ रहे लोडिंग वाहन पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से लोडिंग वाहन में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही जान चली गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *