कार की ठोकर से मोपेड सवार युवक की मौत:कार को मौके पर छोड़कर चालक फरार, रायगढ़ के कोसमनारा रोड पर हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आज फिर से एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। कोसमनारा रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक कार के चालक ने सामने से मोपेड सवार को जबरदस्त टक्कर मार दिया। इससे मोपेड सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक कोसमनारा में रहने वाला राजेश भट्ट 35 साल आज अस्पताल गया हुआ था। जहां सोमवार की सुबह करीब 9 बजे अस्पताल से राजेश अपने मोपेड वाहन पर सवार होकर घर खाना बनाने के लिए जा रहा था। तभी कोसमनारा रोड पर भटिया पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बलेनो कार के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। राजेश मोपेड वाहन से दूर फेंका गया और उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट पहुंची। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। इस दौरान कार के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस को दी गई सूचना
घटना के बाद जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो काफी संख्या में लोग यहां पहुंच गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उसे अस्पताल भेजवाया।
कार मौके पर छोड़कर भागा चालक
जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि युवक अस्पताल से घर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ है। घटना के बाद कार को छोड़कर आरोपी चालक भाग गया। जिसकी तालाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *