कार की सीट से रुपए उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार:दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज,कोतवाली पुलिस ने चोरी के 40 हजार बरामद किए

भीलवाड़ा में कार से 40 हजार रुपए का बैग उड़ाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला शहर की कोतवाली थाना इलाके का है। रविवार को जमना विहार सर्किल पर मंदिर के सामने खड़ी कार से आरोपियों ने बैग चुरा लिया था। सीओ सिटी माधव उपाध्याय ने बताया-अंबेडकर कॉलोनी डालडा मिल के सामने रहने वाला मुकेश कुमार तेली शनिवार रात करीब 10 बजे जमना विहार सर्किल पर स्थित चाय की स्टॉल से कार में आ रहा था। कार की आगे की सीट पर 40 हजार रुपए रखा बैग पड़ा था। जमना विहार चौराहे पर बालाजी मंदिर के सामने कार खड़ी कर मुकेश दर्शन करने गया। वापस लौटा तो बैग गायब था। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज ओर मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने ब्यावर जिले के जालिया बिजयनगर निवासी कैलाश पुत्र कन्हैयालाल शर्मा और अभिषेक शर्मा पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के पास से रकम बरामद कर ली। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कोतवाली, बिजयनगर और गुलाबपुरा थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *