पांढुर्णा के शंकर नगर स्थित शिव मंदिर के सामने शुक्रवार रात एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना का वीडियो शनिवार की शाम को सामने आया। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सामने आए वीडियो में कार क्रमांक MH 31 GA 9774 जैसे ही मुड़ी, बाइक क्रमांक MP 28 NE 5175 पर सवार युवक उससे टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक करीब 10 फीट दूर जा गिरा। घायल युवक की पहचान शालिग्राम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पांढुर्णा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। शालिग्राम ने बताया कि वह अपनी बाइक से घर जा रहा था। घायल नागपुर रेफर डॉक्टर मुकुंद वासनिक के अनुसार, शालिग्राम के एक पैर की हड्डी टूट गई है। उसे सिर और आंख के पास भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद, बेहतर इलाज के लिए उसे नागपुर रेफर कर दिया गया है।


