कार के स्टंट के बीच हरनाज संधू ने की रैम्पवॉक:जयपुर में हुआ अनूठा फैशन शो, रैपर रफ्तार​ ने सुनाए​​​​​​ गाने

जयपुर में एक अलग तरह का ही फैशन शो देखने को मिला। जहां रैम्पवॉक में बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने अपने खास अंदाज से सुर्खियां बटोरी। वहीं स्टेज के पास कार के स्टंट ने इस शो को खास बनाया। एक तरफ स्पोर्ट्स कार के स्टंट हो रहे थे, इसी बीच मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू रैम्पवॉक क रही थी। मौका था, जयपुर के जी स्टूडियो में हुए ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर का। जहां फैशन का संगम मोटरस्पोर्ट्स की तेज रफ्तार दुनिया से हुआ। इस अनोखे कॉन्सेप्ट ने राजस्थान की राजधानी में हाई-फैशन, पावर और ग्लैमर का ऐसा मेल पेश किया, जिसने दर्शकों को एड्रेनालिन से भर दिया। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के सहयोग से आयोजित इस शोकेस में रनवे को एक हाई-स्पीड सर्किट की तरह डिजाइन किया गया था। प्रमुख डिजाइनर नम्रता जोशीपुरा और अभिषेक पाटनी ने मोटरकोर से प्रेरित डिजाइन और भविष्य के फैशन को नए अंदाज में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड स्टार हरनाज संधू थी, जिन्होंने फिनाले में शोस्टॉपर के रूप में वॉक कर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, रैपर रफ्तार ने अपनी हाई-एनर्जी लाइव परफॉर्मेंस से माहौल को पूरी तरह इलेक्ट्रिफाई किया। रफ्तार ने शो में रैम्पवॉक भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *