कार को पहले ट्रक ने फिर पिकअप ने टक्कर दी:मेहंदीपुर बालाजी जा रही 4 महिलाओं सहित 5 जने घायल हो गए

दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह कार को पहले ट्रक ने फिर पिकअप ने टक्कर दी। जिससे कार में सवार 4 महिलाओं सहित 5 जने घायल हो गए। ये सब लोग दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे हैं। अब अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। दो महिलाओं को अधिक चोट लगी है। दिल्ली के भजनपुरा गांव निवासी सोनी झा अपनी बहन नीतू, बेटी शिवानी और मां सरस्वती सहित कुल छह लोगों के साथ कार से बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अलवर के निकट दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खड़ी हो गई। कुछ ही सैकंड के बाद पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने खड़ी कार में जोरदार भिड़ंत कर दी।
इस हादसे में कार सवार चारों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि कार चालक भी घायल हुआ है। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। चारों महिलाओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार जारी है। वहीं कार चालक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *