कार निकालने को लेकर विवाद, तलवार से हमला

भास्कर न्यूज | लुधियाना शिमलापुरी में सुबह कार निकालने जैसे मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पड़ोसियों के बीच शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने तलवारों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घायल के भाई के अनुसार विवाद उस समय शुरू हुआ जब पड़ोसी अपनी कार निकाल रहा था। बाहर खड़ी एक एक्टिवा को हटाने की बात पर बहस हुई। पीड़ित पक्ष का कहना था कि वह स्कूटर उनका नहीं है, लेकिन पड़ोसी गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार सवार व्यक्ति पहले एक महिला से उलझता है और फिर देखते ही देखते कुछ लोग हथियार लहराते हुए हमला कर देते हैं। वारदात की सूचना मिलते ही शिमलापुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान की जा रही है। घायल के बयान दर्ज करने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *