धनबाद थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन रोड में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने एक खंभे में टक्कर मार दी। इससे कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में चार लोग सवार थे, जो जख्मी हो गए। स्थानीय महिला लता देवी के अनुसार, घटना सुबह करीब चार बजे की है। उन्होंने बताया कि सुबह में जोरदार आवाज सुनकर उनकी नींद खुली और जब बाहर आयी तो नजारा देख दंग रह गई। कार में सवार चार लोगों में चालक स्टेरिंग में फंसा था। सामने सीट पर बैठा एक और व्यक्ति भी बुरी तरह से घायल पड़ा था। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया। तीन लोगों को गंभीर चोट आई हैं। कार में सवार लोग सम्भवतः नशे की हालत में थे। कार से गिलास और बियर की बोतलें भी बरामद हुईं है।


