कार ने बाइक को मारी टक्कर…4 दोस्तों की मौत:पेंड्रा में नशे में धुत था कार ड्राइवर, बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे युवक-युवती

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने 2 बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां का है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना रविवार देर रात की है। मृतकों में गंगाराम गंधर्व (25) निवासी गिरारी, रामावतार गोंड (30) निवासी कुदरी, भूपेंद्र गोंड (28) निवासी बरघाट और बंधी निवासी शानू केवंट (22) का नाम शामिल है। वहीं कार ड्राइवर घायल है। जानिए कैसे हुआ हादसा ? दरअसल, नशे में धुत स्नेहिल गुप्ता अपनी कार से तेज रफ्तार में मरवाही की ओर जा रहा था। इस दौरान मरवाही से अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से 4 दोस्त लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवारों को सीधे टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार 3 युवक और एक युवती सड़क से दूर जा गिरे। वहीं कार पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद राहगीरों ने देखा कि कार पेड़ से टकराई हुई है। अंदर आरोपी युवक फंसा हुआ था। 3 युवक इधर-उधर पड़े हुए थे। युवती दर्द से तड़प रही थी। राहगीरों ने उसी हौसला रखने कहा, उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया। इन लोगों की गई जान, तस्वीरों में देखिए घायल युवती की अस्पताल में मौत पुलिस के मुताबिक 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि घायल युवती और एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई थी। आरोपी कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को भी जिला अस्पताल लाया गया है। मामले में एएसपी ओम चंदेल ने बताया कि कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी 4 शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *