छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नशे में धुत कार सवार ने 5 लोगों को कुचल दिया, जिसमें बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 की हालत नाजुक है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। तेज रफ्तार कार 2 बाइक को करीब 150 मीटर घसीटते ले गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में पथरीपारा के रहने वाले मोहम्मद इसराइल (75) और ITI इलाके के रहने वाले छोटे लाल साहनी (21) का नाम शामिल है, जबकि पूर्व सरपंच का बेटा रवि कवर (35) समेत 3 की हालत नाजुक है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 3 जुलाई की रात 19 साल वर्षीय राहुल यादव कार को तेज रफ्तार में चलाते हुए आईटीआई चौक के पास पहले 2 बाइक को टक्कर मारी, लेकिन गाड़ी को नहीं रोकी। बाइक को गाड़ी से करीब 100-150 मीटर तक घसीटते ले गया। इसके बाद बुधवारी चौक के पास एक साइकिल सवार को टक्कर मारी, फिर तीसरी बाइक को टक्कर मारकर कार रुक गई। हादसे के बाद चौक पर चीख-पुकार मच गई। 3 बाइक और साइकिल के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां से तीनों को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में शामिल डूमरडीही के पूर्व सरपंच का बेटा रवि कवर (35), जो CSEB सीनियर सिक्योरिटी में कार्यरत था। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हाथ-पैर और सिर समेत शरीर के कई जगहों पर गंभीर चोट है। बाकी 2 अन्य घायलों को भी गंभीर चोट है। कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल मामले में कोरबा CSP भूषण एक्का बताया कि आरोपी ड्राइवर नशे में धुत था। स्विफ्ट कार (CG12 BE2806) चला रहा था। कार को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के पिता बिजली विभाग में इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपी राहुल यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और 110 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। …………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में महिला को कार से रौंदा, मौत LIVE VIDEO:टक्कर से उछलकर 20 फीट दूर गिरी, मॉर्निंग वॉक पर निकली थी 3 महिलाएं रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली 3 महिलाओं को रौंद दिया। इनमें एक महिला की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पढ़ें पूरी खबर…


