कार ने वैन में टक्कर मारी, बुजुर्ग की मौत:रायसेन में चाय की दुकान में भी घुसा वाहन; एक घायल

रायसेन जिले के उदयपुरा से तीन किलोमीटर दूर ग्राम सुनहरा में रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। सिलवानी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी मारुति वैन को टक्कर मार दी, जिससे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वेन्यू कार (क्रमांक MP 04 ZP 5768) सिलवानी रोड की ओर से तेज गति से आ रही थी। चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी मारुति वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वेन्यू कार अनियंत्रित होकर पास की एक चाय की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में ग्राम सुनहरा निवासी 65 वर्षीय हरी सिंह आदिवासी की गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। उदयपुरा निवासी 45 वर्षीय हरिशंकर शर्मा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायल हरिशंकर शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *